फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Durga Pooja Preprations

मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारी का आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Durga Pooja Preprations
शक्तिफार्म में दुर्गा देवी की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते युवा। - फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। टैगोर नगर मंदिर में स्थापित दुर्गा देवी सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों का बुधवार को बैकुंठपुर के समीप कटना नदी में विसर्जन किया गया। इसी के साथ 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

गत वर्ष दशहरे के दौरान दुर्गा पूजा के बाद मंदिर में मिट्टी से निर्मित दुर्गा देवी और अन्य देवी देवताओं की विशाल मूर्तियों को दर्पण विसर्जन (सांकेतिक विसर्जन) देकर मंदिर में ही रख दिया गया था। श्रद्धालु प्रतिदिन मंदिर में पूजा करते आ रहे हैं। परंपरा के अनुसार दुर्गा पूजा से करीब दो माह पूर्व मंदिर में स्थापित पुरानी मूर्तियों को नदी में विसर्जित किया जाता है। बुधवार को गांव की महिलाओं ने दुर्गा देवी की आरती उतारकर उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई दी। युवाओं ने कटना नदी पहुंच मृर्तियां विसर्जित कीं। पूजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुबल विश्वास ने बताया कि शीघ्र ही नई कमेटी का गठन किया जाएगा, जो मूर्ति निर्माण सहित अन्य बुनियादी कार्यों की शुरुआत करेगी। वहां अजीत हालदार, अशोक मंडल, सव्यसाची हालदार, अजय जायसवाल, शुभम विश्वास, आनंद सरकार, चंद्र दास, सुबीर सरकार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed