फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dumper caught fire after coming in contact with electric line, driver got burnt

Udham Singh Nagar News: विद्युत लाइन की चपेट में आने से डंपर में लगी आग, चालक झुलसा

Tue, 13 May 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 13 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dumper caught fire after coming in contact with electric line, driver got burnt
विद्युत लाइन की चपेट में आने से डंपर में लगी आग।
सुल्तानपुर पट्टी। हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से डंपर में आग लग गई। इससे डंपर का केबिन जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से चालक झुलस गया। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। सूचना के बावजूद मौके पर दमकल या पुलिस की टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन

डंपर मालिक जाने आलम ने बताया कि डंपर में खराबी आने से चालक डंपर सही कराने के लिए मुकंदपुर स्थित दुकान पर ले गया था। दुकान के सामने डंपर को खड़ा करके हाइड्रोलिक जैक को उठा रहा था। तभी ऊपर जा रही 11 हजार की विद्युत विभाग की लाइन में टकरा गया। इससे डंपर में आग लग गई। दुकानों पर खड़े लोगों ने शोर मचाया, जिससे चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। चालक आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर खड़े लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन मौके पर कोई भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed