फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Due to low visibility, both Delhi-Pantnagar flights were cancelled, causing inconvenience to passengers

Uk: कम दृश्यता से दिल्ली–पंतनगर की दोनों उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी

Mon, 05 Jan 2026 05:08 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 05 Jan 2026 05:08 PM IST
सार

तराई क्षेत्र में कम दृश्यता के कारण सोमवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर विमान संचालन प्रभावित रहा। लो विजिबिलिटी के चलते दिल्ली–पंतनगर के बीच इंडिगो एयरलाइंस की दोनों उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Due to low visibility, both Delhi-Pantnagar flights were cancelled, causing inconvenience to passengers
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंतनगर के तराई क्षेत्र में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे। जिसके चलते पंंतनगर एयरपोर्ट में दृश्यता बहुत कम रही। लो विजिबिलिटी के चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली–पंतनगर के बीच संचालित दोनों उड़ानें रद्द कर दी गईं। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

 

विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के लिए न्यूनतम 800 मीटर रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) की आवश्यकता होती है लेकिन सोमवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर दृश्यता मात्र 500 मीटर ही थी। निर्धारित मानकों से कम दृश्यता होने के कारण विमान को उतारना संभव नहीं था। इसलिए इंडिगो की पहली उड़ान संख्या 6ई-7324, जो दोपहर 1:05 बजे पंतनगर पहुंचती है और दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7156, जो शाम 4:15 बजे पहुंचती, दोनों को रद्द कर दिया गया। इन उड़ानों में दिल्ली से पंतनगर आने वाले यात्रियों की संख्या 61 व 66, जबकि पंंतनगर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या 59 व 63 थी। जिन्हें उड़ान रद्द होने से निराश होना पड़ा।

विज्ञापन

पंंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए लो विजिबिलिटी के चलते उड़ानों के संचालन की अनुमति नहीं दी गई। उड़ानें रद्द होने के बाद एयरलाइंस प्रबंधन की ओर से यात्रियों को पूर्ण किराया वापसी अथवा सड़क मार्ग से गंतव्य तक पहुंचाने का विकल्प दिया गया। वहीं अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्रियों में खासा असंतोष रहा। कई यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ को अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed