{"_id":"6823a4d6b059fbc9910a9281","slug":"due-to-enmity-the-lawyers-nephew-and-grandson-were-beaten-up-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-126950-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रंजिश के चलते अधिवक्ता के भतीजे व नाती से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रंजिश के चलते अधिवक्ता के भतीजे व नाती से की मारपीट
Wed, 14 May 2025 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 14 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। रंजिश के चलते एक अधिवक्ता के कार्यालय के बाहर खोखा लगाने वाले दो युवकों ने उनसे अभद्रता करते हुए उनके भतीजे व नाती के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
चामुंडा तिराहा निकट स्टेडियम निवासी एडवोकेट रामचंद्र सैनी ने कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि उनका रामनगर रोड पर विधि व्यवसाय का कार्यालय है। कार्यालय के अगले हिस्से में उनके भतीजे सोनू की जूस की दुकान है। कार्यालय के पड़ोस में कमल निवासी शिवनगर निकट रेलवे लाइन का बीड़ी-सिगरेट का खोखा लगा है। वहीं उसके पास ही रवि कश्यप चाउमीन का ठेला लगाता है। कमल व रवि कश्यप उसके भतीजे सोनू से रंजिश रखते हैं। पहले भी हुए विवाद की सूचना पुलिस को दी जा चुकी है। बीती सात मई की रात लगभग नौ बजे उसके भाई के नाती राहुल से कमल व रवि अभद्रता करने लगे। तब उनके भतीजे सोनू ने दोनों को गोली देने से मना किया। इस बात पर दोनों ने सोनू व राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। रवि ने ईंट से सोनू के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। जब उसने बीच-बचाव किया तो दोनों युवकों ने राहुल को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।