फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Due to electricity failure for 30 hours in scorching heat, people got angry

Udham Singh Nagar News: तपती गर्मी में 30 घंटे गुल रही बिजली तो लोगों का चढ़ा पारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Due to electricity failure for 30 hours in scorching heat, people got angry
गदरपुर। भीषण गर्मी में लोगों को 30 घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। ट्रांसफार्मर फुंकने से हुई परेशानी से निजात नहीं मिलने पर भड़के वार्डवासियों ने जेई का घेराव कर आक्रोश जताया। वार्ड वासियों ने 400 केवी के ट्रांसफार्मर की स्थापना कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

करतारपुर रोड वार्ड नंबर एक में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 250 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। कई घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं होने से वार्डवासियों के पसीने छूट गए। ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना ऊर्जा निगम को दी गई लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी। विद्युत आपूर्ति न होने से पानी की दिक्कत शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

वार्डवासियों ने बिना बिजली के रात तो किसी तरह काट ली लेकिन बुधवार सुबह सूरज की तपिश से वार्ड वासियों का जीना मुहाल हो गया। ऊर्जा निगम ने दोपहर 12 बजे एक ट्रांसफार्मर लगाया था लेकिन ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर मात्र आधे घंटे में ही फुंक गया। भीषण गर्मी से परेशान बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं ने घरों के बाहर पेड़ों आदि के नीचे बैठकर हाथ वाले पंखों से गर्मी को भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद मौके पर पहुंचे जेई सुभाष आर्य को वार्ड वासियों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। जेई आर्य ने बताया ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंकने से समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया रुद्रपुर से 250 केवी के ट्रांसफार्मर की डिमांड की गई है। फूंके ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत की आपूर्ति सुचारू करवा दी जाएगी। इस दौरान चिंतन अरोरा, सुरेश खुराना, उमेश कुमार, रामवीर, अशर्फी लाल, भोली, रामवती, अफरोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed