{"_id":"5ffca44e8ebc3e3188122be8","slug":"dry-run-for-vaccination-today-rudrapur-news-hld4108059122","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 केंद्रों पर आज दोबारा होगा कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 केंद्रों पर आज दोबारा होगा कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोरोना टीकाकरण के इंतजामों को परखने के लिए जिले में आज दोबारा कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास होगा। इस बार जिले के सभी 28 टीकाकरण केंद्रों पर प्रतीकात्मक रूप से 700 लोगों को टीका लगाया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर 25-25 लोगों पर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। टीकाकरण का पूर्वाभ्यास सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा।
जिले में बीते शुक्रवार को 10 टीकाकरण केंद्रों पर पहली बार टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया था। टीकाकरण के दौरान लोगों के बगैर थर्मल स्क्रीनिंग केंद्रों में प्रवेश, पीपीई किट और केंद्र में सीसीटीवी ना होने की खामियां मिली थीं। साथ ही सभी लाभार्थी पूर्वाभ्यास में नहीं पहुंचे थे। इन कमियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अब मंगलवार को दोबारा टीकाकरण का पूर्वाभ्यास करने जा रही है।
सीएमओ डॉ. देंवेंद्र सिंह पंचपाल ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को पूर्वाभ्यास को सफल बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। डीएम रंजना राजगुरु ने संबंधित अधिकारियों को टीकाकरण केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी बीसी जोशी ने बताया कि सभी 28 केंद्रों पर जागरूकता के लिए पंफलेट आदि भिजवा दिए गए हैं। एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि पूर्वाभ्यास की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं।