फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drunken son stabs father in the chest killing him

Udham Singh Nagar News: नशे के लती बेटे ने सीने में चाकू घोंप की पिता की हत्या

Fri, 03 Mar 2023 09:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 03 Mar 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
Drunken son stabs father in the chest killing him
शांतिपुरी। शांतिपुरी नंबर एक में बेटे ने शराब के नशे में चाकू घोंपकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव का गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक दीवान गिरी (58) अपने परिवार के साथ बीते 26 सालों से शांतिपुरी नंबर एक में रहते थे। 2013 में सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए दीवान का दूसरे नंबर का बेटा भजमन गिरी नशे का आदी है। वह अक्सर शराब के नशे में परिजनों से झगड़ा और पत्नी की पिटाई कर करता था। बृहस्पतिवार देर रात वह शराब पीकर घर आया और रुपयों को लेकर मां से झगड़ने लगा। छोटे भाई चंदन गिरी ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने चाकू दिखाकर छोटे भाई को मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

शोर सुनकर दीवान अपने कमरे से बाहर आए। इस दौरान भजमन ने अपने भाई पर चाकू तान रखा था। बीचबचाव के लिए आए दीवान से नाराज भजमन ने चाकू उनके सीने में घोंप दिया। लहूलुहान दीवान को परिजन किच्छा स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाॅक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन की सूचना पर पंतनगर थाना पुलिस ने भजमन को चाकू समेत घर से हिरासत में ले लिया। पंतनगर एसएचओ राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि मृतक के बेटे चंदन की तहरीर पर आरोपी भजमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


ऐसा भाई किसी का न हो
शांतिपुरी। भजमन के चाकू घोंपने से घायल हुए दीवान को उनकी बेटी भावना ने गोद में उठाकर कार तक छोड़ा था। बेटी को उम्मीद थी कि पिता की जान बच जाएगी लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें पिता की मौत की मनहूस सूचना मिली। भावना का कहना था कि ऐसे भाई किसी का न हो। पापा ने अपने छोटे बेटे को बचाने के खातिर सीने में चाकू खाया। संवाद
--
पुलिस की गाड़ी भी चला चुका है आरोपी
शांतिपुरी। मृतक के बेटे चंदन गिरी ने बताया कि भजमन पांच साल पहले दैनिक श्रमिक के रूप में बेतालघाट और नैनीताल में पुलिस अधिकारी की गाड़ी चला चुका है। नशे की आदत के चलते उसे नौकरी से बाहर कर दिया गया। इसके बाद वह सिडकुल की एक कंपनी में गाड़ी ला रहा था। बताया जा रहा है कि भजमन घर में अवैध असलहा भी लाता था। परिजनों के मना करने पर वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाता था। लोगों ने बताया कि हत्यारोपी भजमन का एक बेटा और एक बेटी है। उसके बच्चों का पालन पोषण दीवान ही करते थे। संवाद

--
कच्ची शराब की खुलेआम बिक्री से ग्रामीण आक्रोशित

शांतिपुरी। क्षेत्र में खुलेआम बिक रही कच्ची शराब को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय और विनोद कोरंगा ने बताया कि क्षेत्र में काफी बड़ी संख्या में तस्कर सक्रिय हैं लेकिन इन पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है। एसएचओ डांगी ने बताया कि अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पूर्व सैनिक की हत्या पर बीजेपी मंडल महामंत्री दिग्विजय खाती, ग्राम प्रधान विमला जोशी, कैलाश जोशी, नारायण कोरंगा, दीवान सिंह, वीरेंद्र जोशी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष डीडी उपाध्याय, कल्याण सिंह रौतेला, दिगंबर जोशी सहित अन्य लोगों ने शोक जताया है। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed