{"_id":"69a71b5a66a8941910093e36","slug":"drug-peddling-was-going-on-under-the-guise-of-a-medical-store-in-gadarpur-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-138006-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गदरपुर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवा बेचने का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गदरपुर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवा बेचने का धंधा
Tue, 03 Mar 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का धंधा करने वाला संचालक हत्थे चढ़ गया। मेडिकल स्टोर पर छापा मारने पर 10 हजार से अधिक प्रतिबंधित नशीली गोलियां और कफ सीरप बरामद हुआ। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी संचालक को जेल भेज दिया गया है।
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह और एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशे का कारोबार करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। सोमवार देर शाम एसटीएफ व गदरपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से इंस्पेक्टर विकास चौधरी की अगुवाई में गदरपुर के कुमार मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
तलाशी के दौरान टीम को मेडिकल स्टोर से 9416 नशीले कैप्सूल, 1300 टेबलेट व 51 प्रतिबंधित कोडीन कफ सीरप बरामद किए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नशीली दवाएं बेचने के आरोप में गदरपुर के वार्ड नंबर एक निवासी मेडिकल स्टोर संचालक राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
--
इस वर्ष की सबसे बड़ी कार्रवाई
एसटीएफ के इंस्पेक्टर विकास चौधरी और दरोगा विपिन जोशी ने बताया कि प्रदेश में नशीली दवा के खिलाफ गदरपुर में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। वर्ष 2025 में काशीपुर में बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं पकड़ी गई थीं।
--
कहां सप्लाई होनी थी दवाएं
पुलिस और एसटीएफ ने आरोपी से सोमवार की रात कई घंटे पूछताछ की। पता लगाया जा रहा है कि आखिर कितनी मात्रा में दवाएं कहां से लाई गईं और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था। आरोपी ने अब तक कितनी दवाएं बेची हैं। पुलिस के अनुसार मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कुछ समय से शिकायत मिल रही थीं।