फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drona Sagar kashipur illuminated with 31 thousand lamps

Kashipur: 31 हजार दीपों से जगमग हुआ द्रोणा सागर, दीपोत्सव का आयोजन; सभी वर्ग के लोगों ने किए दीप प्रज्ज्वलित

Sat, 26 Oct 2024 08:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 26 Oct 2024 08:28 PM IST
सार

दीपावली से पहले शहर में हुए दीपोत्सव से द्रोणा सागर जगमगा उठा। यहां 31 हजार दीयों को रोशनी देकर लोगों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए।

विज्ञापन
Drona Sagar kashipur illuminated with 31 thousand lamps
द्रोणा सागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली से पहले शहर में हुए दीपोत्सव से द्रोणा सागर जगमगा उठा। यहां 31 हजार दीयों को रोशनी देकर लोगों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। महिला, पुरुष और बच्चों ने अपने हाथों से दीये प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का आनंद लिया। हजारों दीयों से सजा द्रोणा सागर भगवान श्री राम के लंका विजय के बाद उनके आगमन पर सजी अयोध्या नगरी की तरह प्रतीत हो रहा था।

विज्ञापन

शनिवार शाम पांच बजे शहर स्थित द्रोणा सागर में 31 हजार दीयों को प्रज्ज्वलित कर चौथे दीपोत्सव का सुंदर आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासियों ने अपने हाथों से दीपों को जलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हनुमान धाम के संस्थापक आचार्य विजय महाराज ने कहा कि सुंदरकांड हमें जीवन के भटकावों से तो बचाता ही है, साथ ही जीवन के संघर्षों को झेलते हुए उसे परमार्थ के लिए सार्थक और मजबूत भी बनाता है। उनके प्रवचनों से श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। यहां एकत्र लोगों ने भगवान श्री राम और जय वीर हनुमान के जयकारे लगाए।

विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक दीपक बाली ने कहा कि इस कार्यक्रम की सार्थकता तभी है जब 31000 सनातनी लोग आकर यहां अपने हाथों से दीपक जलाएं। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता और हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के मुख्य संरक्षक दीपक बाली, राष्ट्रीय प्रभारी संजय भाटिया, कार्यक्रम के संयोजक गौरव गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, सचिन गुप्ता, योगेश बिश्नोई, राकेश गुप्ता, समाजसेवी गगन कांबोज और उनकी टीम के सहयोग से किया गया। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, भाजपा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, दीपिका गुड़िया आत्रेय, केके अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पंकज टंडन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed