फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Driver Booked in Clash of Police

Udham Singh Nagar News: ट्रैफिक सिपाही से हाथापाई में कार चालक पर मुकदमा दर्ज

Mon, 30 Jun 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 30 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Driver Booked in Clash of Police
ड्यूटी जाते समय दोपहर की घटना, आरोपी कार चालक की तलाश तेज
विज्ञापन

रुद्रपुर। ड्यूटी पर जा रहे ट्रैफिक पुलिस के सिपाही के साथ कार चालक की ओर से हाथापाई करने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में सिपाही को हल्की चोटें भी आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस लाइन निवासी ट्रैफिक सिपाही विजेंद्र सिंह ने बताया कि वह 28 जून की दोपहर को वह अपनी वर्दी लेकर डीडी चौक की तरफ आ रहा था। नैनीताल हाईवे पर पीएसी गेट के सामने से कार (यूके06बीजी0047) ने गाड़ी को मोड़ा और ब्रेक लगाकर बाइक को रोक दिया। आरोप है कि कार चालक ने उतरते ही उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। ट्रैफिक का सिपाही होने की बात बताने के बाद भी चालक ने उससे हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

अचानक हुए हमले से वह चोटिल हो गया और जिला अस्पताल में उपचार कराया। बताया कि पड़ताल में पता चला कि कार चालक का नाम आकाशदीप उर्फ मोनू निवासी जगतपुरा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर,थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रैफिक सिपाही की तहरीर पर मुकदमा कायम कर दिया है और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही चालक की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed