{"_id":"696e939f76c5f3b83a057d31","slug":"dps-rudrapur-defeated-rebel-cricket-academy-bajpur-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-135999-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डीपीएस रुद्रपुर ने रिबेल क्रिकेट अकादमी बाजपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डीपीएस रुद्रपुर ने रिबेल क्रिकेट अकादमी बाजपुर को हराया
Tue, 20 Jan 2026 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में डीपीएस क्रिकेट अकादमी रुद्रपुर ने रिबेल क्रिकेट अकादमी बाजपुर को चार विकेट से पराजित किया। जीत के नायक अस्तित्व मिश्रा रहे जिन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से एमिनिटी क्रिकेट मैदान में टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए रिबेल क्रिकेट अकादमी बाजपुर की टीम ने निर्धारित 45 ओवर में 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस अकादमी की टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के निर्णायक दीपक आर्य व प्रिंस कुमार रहे। मंगलवार सुबह नौ बजे से एमिनिटी ग्राउंड पर एमिनिटी अकादमी व कर्मा अकादमी के बीच मैच होगा। रुद्र लॉरेंस अकादमी ग्राउंड पर रुद्र अकादमी व गदरपुर क्रिकेट अकादमी और बागवाला क्रिकेट ग्राउंड पर मौर्य अकादमी व रिबेल क्रिकेट अकादमी बाजपुर के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर गौरव तिवारी, आफताब आलम, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।