{"_id":"5ed0dcef8ebc3e902c2092ab","slug":"dowry-murder-case-involving-five-in-laws-including-husband-after-womans-death50","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: महिला की मौत मामले में पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: महिला की मौत मामले में पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस
Fri, 29 May 2020 03:46 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर की आदर्श कालोनी में दो दिन पहले हुई महिला की मौत के बाद पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पूरे मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार करेंगे।
विज्ञापन
बीते बृहस्पतिवार को जागृति विहार मेरठ निवासी मुकेश श्रीवास्तव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 13 मार्च 2019 को उनकी बेटी अवंतिका श्रीवास्तव का विवाह रुद्रपुर के आदर्श कालोनी निवासी निखिल श्रीवास्तव के साथ हुआ। विवाह के दौरान उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए मृतका का मानसिक उत्पीड़न करने लगे और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। यह बात विवाहिता ने अपने परिजनों को भी बताई थी। एक साल तक वह ससुरालियों का शोषण झेलती रही।
विज्ञापन
आरोप है कि बीते बुधवार की शाम ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने मृतका बेटी के ससुरालियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि तहरीर के बाद मृतका के पति निखिल श्रीवास्तव, सास सुधा श्रीवास्तव, ससुर नन्देश्वरी श्रीवास्तव, ननद सौम्या श्रीवास्तव व ननदोई शशांक श्रीवास्तव पर दहेज हत्या की धारा 304बी आईपी में केस दर्ज किया है। इधर, सीओ अमित कुमार ने बताया मामले की जांच वह खुद ही करेंगे। दोषियों को किसी कीमत पर बचने नहीं देंगे।