फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dowry case

Udham Singh Nagar News: दहेज उत्पीड़न के मामले में पति सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Dowry case

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलाखेड़ा। एक महिला ने ससुरालियों पर दहज की खातिर तेल छिड़कर जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर पति सहित सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केलाखेड़ा थाने में गांव मड़ैया हट्टू( स्थाई निवासी गांव टेमरा बिलासपुर जिला रामपुर यूपी) निवासी किरनदीप कौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिता की मृत्यु के बाद वह अपने मामा जसविंदर सिंह और शमशेर सिंह के घर गांव मड़ैया हट्टू स्थित निवास पर रहने लगी थीं। उसका विवाह 8 मई 2025 को गांव सिकरी जिला डीग भरतपुर राजस्थान निवासी मंगत सिंह से हुआ था। विवाह में मायके से सोने के जेवर अन्य उपहार सहित काफी खर्च किया गया था। इसके बाद ससुराल वालों ने उनकी शादी में काफी पैसा खर्च होने की बात कही और जेवरात गिरवी रखकर कर्ज उतारने के लिए किरनदीप से मायके और ससुराल की ओर से मिले जेवरात ले लिए। उन्होंने किरण को जल्द जेवरात छुड़वाकर वापस देने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद किरण पग फेरे के लिए मायके चली गई थी। 15 दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग किरन को घर वापस लेकर आए। इसी के चलते किरन ने बताया कि ससुराल वाले उसे दहेज में सामान एक बुलेट और दो लाख रुपये नकद मायके से मंगवाने की मांग करने लगे। किरन ने ससुराल पक्ष के लोगों पर तेल छिड़क कर जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। जान बचाकर किरण गांव मानपुर भरतपुर राजस्थान में ही रिश्तेदारों के घर चली गई। उसने पूरी घटना की जानकारी फोन से मायके वालों को दी। किरण ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले उसे और उसके परिवार के लोगों पर झूठे मुकदमे लगता देने की धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ विभव सैनी ने बताया कि पुलिस ने गांव सिकरी भरतपुर राजस्थान निवासी ससुराल पक्ष के पति मंगत सिंह, देवर सोनू सिंह, ननद छिंदर कौर, ससुर सुरजीत सिंह, सास कृष्णा कौर, चाचा गुरमेल सिंह और सुखविंदर सिंह सहित दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच बेरिया दौलत चौकी प्रभारी नरेश सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed