फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Door to door garbage collection proposal approved

घर- घर कूड़ा उठाने के प्रस्ताव को मंजूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Door to door garbage collection proposal approved
जसपुर में पालिका बोर्ड की बैठक में उपस्थित सभासद। संवाद - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। नगर पालिका बोर्ड ने घर -घर से कूड़ा उठाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके अलावा बैठक में ठेकेदारी पंजीकरण उपविधि संशोधन सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई जिसमें कूड़ा निस्तारण के लिए क्रय की गई चार एकड़ भूमि के प्रस्ताव को पारित कर अनुमोदन के लिए शासन को भेजने का अनुमोदन किया गया। सभासदों ने तीन महीने तक घर-घर से कूड़ा उठाने, ठाकुरद्वारा बस स्टैंड एवं ईदगाह परिसर में टिनशेड लगाने के प्रस्ताव पास किए।
विज्ञापन

सभासदों ने स्ट्रीट लाइट टाइमर लगाने तथा 155 सड़कों के बारे में सही जानकारी नहीं देने पर निर्माण कराए जाने के प्रस्ताव को अगली बैठक में रखने पर सहमति दी। निकाय कर्मी एवं निकाय के पेंशनरों को अटल आयुष्मान योजना से जोड़ कर उन्हें लाभ दिलाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में पालिका के प्रभारी ईओ आरएन झा, रूपा देवी, गजराज चौहान, सुधीर विश्नोई, नफीस अहमद, सुभाष कुमार, हाजी जाहिद, नीरज कुमार, हाजी राशिद, नफीसा बानो, हाजी यूसुफ, राजरानी, शमा, यामीन, सत्येंद्र कुमार, जाकिर हुसैन, कमल कुमार, दानिश, उमेश कुमार, विमल चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed