फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dogs hoard on a pile of CM message books

सीएम संदेश पुस्तिकाओं पर आवारा कुत्ते कर रहे गंदगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dogs hoard on a pile of CM message books
बाजपुर ब्लाक में सीएम संदेश पुस्तिकाओं पर गंदगी करते आवारा कुत्ते। - फोटो : BAZPUR
सुनील दिवाकर
विज्ञापन

बाजपुर। ब्लाक कार्यालय परिसर में बने मनरेगा के एक कक्ष में बेकदरी से पड़ी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की संदेश पुस्तिकाएं लावारिस कुत्तों के लिए एशगाह बनी है। सीएम के फोटो वाली संदेश पुस्तिकाओं पर जानवर मल और मूत्र विसर्जन कर रहे हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से योजनाओं की जानकारी सहित सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की संदेश पुस्तिकाओं को गांव-गांव में बांटने के लिए ब्लॉक स्तर पर भेजा गया है। आरोप है कि अधिकारियों ने सीएम संदेश पुस्तिकाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में इक्का दुक्का बांट कर कार्य की इतिश्री कर दी।
विज्ञापन

इन्हें कूड़ा समक्ष कर कक्ष में रख दिया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान भारी संख्या में संदेश पुस्तिकाओं को मनरेगा भवन के एक कक्ष में कूड़े की तरह डाल दिया। इन कक्षों में सीएम की संदेश पुस्तिकाओं पर कुत्ते आराम फरमाते हैं और मलमूत्र करते हैं। सब कुछ जानते हुए भी अधिकारी अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ हर सिंह मेहरा ने बताया कि संदेश पुस्तिकाएं उनके कार्यभार संभालने से पहले आई थीं। पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम विकास अधिकारियों ने अवशेष सीएम संदेश पुस्तिकाओं को मनरेगा के एक कक्ष में रखा था। सफाई करके सीएम संदेश पुस्तिकाओं को सुरक्षित रूप से रखा जाएगा। वहीं, एबीवीपी के तहसील संयोजक आशीष ठाकुर ने बताया कि सीएम संदेश पुस्तिकाओं के मामले को पार्टी उच्च नेताओं के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed