फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Do arrangements in centres

गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को दिक्कत हुई तो होगी कार्यवाही : बंशीधर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Do arrangements in centres
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद को लेकर बैठक लेते खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद की तैयारियों पर किसानों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों का उत्पीड़न हुआ तो अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। खरीद केंद्र पर अगर किसानों को दिक्कत हुई तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। भगत ने कहा कि वह किसान के बेटे हैं और उनकी पीड़ा को बखूबी जानते हैं।
विज्ञापन

भगत ने कहा कि एक अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्र शुरू कर दें। 15 मई तक गेहूं खरीद का कार्य पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि क्रय केंद्रों पर बारदाने और गेहूं के भुगतान में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के गेहूं का सर्वे करना सुनिश्चित करें ताकि पैदावार की सही-सही जानकारी मिल सकें। किसान प्रतिनिधियों ने भगत को अवगत कराया गया कि जिले में कई किसानों के धान का भुगतान अभी तक नही किया गया है। शासन स्तर से पोर्टल में आ रही समस्या से भुगतान में दिक्कत आ रही है। जिस पर उन्होंने खाद्य सचिव से फोन पर वार्ता कर तत्काल समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये। साथ ही अधिकारियों को किसानो के धान खरीद का बकाया भुगतान अप्रैल तक हर हाल मे करने के निर्देश दिए। वहां पर डीएम रंजना राजगुरु, विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, आरएफसी कुमाऊं ललित मोहन रयाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, एडीएम जगदीश कांडपाल, एसडीएम मुक्ता मिश्रा, विशाल मिश्रा, निर्मला बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed