{"_id":"66ee9f11dfd1ddc25a599ec2cebdf1e4","slug":"dm-inspection-sick-found-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निरीक्षण में ‘बीमार’ मिला अस्पताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निरीक्षण में ‘बीमार’ मिला अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम डा. अक्षत गुप्ता के निरीक्षण में सरकारी अस्पताल की कई अव्यवस्थाएं उजागर हुईं। रोगियों ने इलाज के नाम पर हो रहे शोषण की डीएम से शिकायत की। प्रसव के दौरान शिशु की मौत के मामले की शिकायत पर डीएम ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
शनिवार को डीएम ने एसडीएम पीएस राणा, सीएमओ डॉ. एचके जोशी, तहसीलदार संजय कुमार, चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. वीके टम्टा के साथ एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम ने आपातकालीन वार्ड के निरीक्षण में जीवन रक्षक दवाओं की कमी पाई। इसके बाद दवा स्टोर, महिला वार्ड देखा प्रसव के लिए आई महिलाओं के बेड गैलरी में लगे मिले, महिला वार्ड, जनरल वार्ड, ट्रामा सेटर, पैथोलॉजिस्ट लैब और पर्ची बनाने वाले कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनरल वार्ड में मित्तू पांडे ने कहा कि उसकी पत्नी प्रसव के लिए भर्ती थी।
विज्ञापन
ऑपरेशन ठीक से नहीं होने के कारण प्रसव के बाद ही शिशु की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि महिला चिकित्सक अपनी निजी नर्सिंग होम में मरीज को ले जाने को कह रही थी। लापरवाही से शिशु की मौत हुई। कई महिलाओं ने भी डीएम से महिला डॉक्टरों द्वारा प्रसव के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया। मारपीट में घायल एक व्यक्ति ने कहा नर्सें देखभाल के लिए नहीं आती है। ब्यूरो
विज्ञापन