फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DM given orders for 100 percent recovery

नगर निकायों में कम वसूली पर डीएम ने जताई नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
DM given orders for 100 percent recovery
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करतीं डीएम रंजना राजगुरू। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरू ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में सभी नगर निकायों की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कम वसूली पर नाराजगी जताते हुए संबंधित ईओ को वसूली शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित नगर निकायों को डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण और यूजर चार्ज बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास निर्माण के लिए संबंधित ईओ को एसडीएम के साथ समन्वय बनाते हुए भूमि चयनित कर जल्द वस्तुस्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ईओ को निर्देश दिए कि सभी आवासों का प्रजेंटेशन बनाकर 15 दिन में होने वाली बैठक में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संबंधित ईओ अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लाभार्थियों को आवास पूरा करने के लिए प्रेरित करें ताकि उनकी चौथी किस्त का भुगतान किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन नगर निकायों में ट्रचिंग ग्राउंड का मामला जिस किसी स्तर पर लंबित है, उसे शीघ्र निस्तारित करते हुए आवश्यक कदम उठाएं। वहां एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव पंकज उपाध्याय, एमएनए रिंकू बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व की कम वसूली पर छह अमीनों का वेतन रोका
रुद्रपुर। तहसील के 1200 से अधिक बकाएदारों से लक्ष्यों के सापेक्ष कम वसूली होने पर तहसीलदार ने कड़ा रुख अपनाया है। तहसीलदार ने छह अमीनों का फरवरी का वेतन रोकते हुए उन्हें वसूली को लेकर चेतावनी दी है।

तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा ने कहा कि जब तक वसूली पूरी नहीं हो जाती अमीनों का वेतन ट्रेजरी से रुकवा दिया गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद ही अमीनों का फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। बता दें कि 31 मार्च तक अमीनों को 73 करोड़ 10 लाख 43 हजार रुपये की वसूली करनी है लेकिन अब तक सिर्फ दो करोड़ 48 लाख 23 हजार रुपये ही बकाएदारों से वसूले हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed