फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Diwali reach the market as soon as fake Mawa

दीपावली आते ही नकली मावा पहुंच रहा बाजार में

Sun, 23 Oct 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sun, 23 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
 त्यौहार का समय नजदीक आते ही दुकानों पर मिठाई तैयार करने का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। मिठाई खरीददारों की भीड़ भी दुकानों पर खूब लगने लगी है, वहीं आर्डर पर तैयार होने वाली स्पेशल मिठाई की भी डिमांड बढ़  गई है। इन सब के बीच नकली मावा बनाने वाले लोग भी बाजार में सक्रिय हो जाते हैं। इससे बाजार में नकली मावों की बिक्री जोर पकड़ लेती है।
विज्ञापन



 दीपावली नजदीक आते ही नकली मावा बाजार में पहुंचने लगा है, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सयाना के अनुसार कुछ दिन पहले काशीपुर में नकली मावा पकड़ने के बाद अब किच्छा स्थित पुलभट्टा तिराहे से दो पेटी नकली पनीर पकड़ा गया है। मनीष सयाना के नेतृत्व में कुछ दिन पहले रामनगर बस में नकली मावा की खेप पकड़ी गई थी। यानी बाजार में नकली मावा पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इन पहलुओं पर गौर करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली त्यौहार आने से पहले ही जिले भर में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जिले भर में मिठाई की दुुकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। सयाना के अनुसार विभाग के अधिकारी नकली मावे को रोकने के लिए  दुकानों में सैंपल भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 पाउडर से तैयार किया गया नकली मावा दिखने में असली मावे की तरह होता है हालांकि इसके स्वाद में भी कोई भारी  अंतर नहीं होता। यही कारण है कि लोग मिठाई खरीदते समय असली नकली का फर्क नहीं कर पाते। कई बार लोग नकली मावा से तैयार की गई मिठाई खाकर फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो चुके हैं। टीम ने दिनेशपुर और कालीनगर क्षेत्र में भी मिठाई की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों से लैब में जांच के लिए मिठाई के नमूने लिए गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed