फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Diwali Celebration In Kashipur

लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना के साथ मनाई गई दीपावली 17-51-46

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Diwali Celebration In Kashipur
काशीपुर चामुंडा मंदिर में एक सौ एक दिये जलाता परिवार। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/जसपुर। प्रकाशोत्सव दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर घर-परिवार के सुख, समृद्धि की कामना की। देर रात तक लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन

शनिवार को दीपावली पर लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को इलेक्ट्रॉनिक झालरों और फूलों से सजाया। देर शाम शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कुबेर को खील-खिलौने, बताशे, कमल का फूल किए और मिट्टी की दीये जलाकर पूजा-अर्चना की। भगवती बाल सुंदरी मंदिर, गिरीताल, चामुंडा मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, नागनाथ मंदिर आदि मंदिरों में पूर्जा-अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई देकर दीपावली की बधाई दी। उधर, संस्कार भारती इकाई ने चामुंडा मंदिर में 101 दीये प्रज्ज्वलित किए। जसपुर में दीपावली पर्व हर्षोल्लास और परंपरागत तरीके से मनाया गया। ठाकुर मंदिर, बड़ा शिव मंदिर, माता मंदिर आदि को भव्य रूप से सजाया गया। जहां श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। रविवार को गोवर्धन पर्व भी परंपरागत तरीके से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed