{"_id":"2fd25c6a25c18e7f35ba748bd388ade8","slug":"district-officials-said-432-malnourished-children-adopted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के अधिकारी 432 कुपोषित बच्चों को लेंगे गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के अधिकारी 432 कुपोषित बच्चों को लेंगे गोद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर सब कुछ ठीकठाक और योजना के अनुसार चला तो ऊधमसिंह नगर से कुपोषित-अतिकुपोषित बच्चों का नामोनिशान मिट जाएगा। सभी बच्चे स्वस्थ की श्रेणी में आ जाएंगे। इसके लिए जिले में व्यापक योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 432 कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चे पंजीकृत हैं। अब इनको स्वस्थ बनाने के लिए जिले के सभी बच्चों को अधिकारी गोद लेने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए बाकायदा सूची भी तैयार कर ली गई है। वहीं सभी कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों का मुख्यमंत्री बाल पोषण संवर्धन कार्ड भी कार्ड बनाया जाएगा। जिसमें बच्चे की पूरी जानकारी के साथ, गोद लेने वाले अधिकारी का नाम और अधिकारियों का फोन नंबर दर्ज होगा। इसके अलावा कार्ड में बच्चे का वजन, टीकाकरण की डेट, डाइट चार्ट, स्वास्थ्य परीक्षण की पूरी डिटेल मौजूद रहेगी।
विज्ञापन