{"_id":"61800b80ee0b1253dc48cd86","slug":"district-level-programme-will-be-orgnised-in-police-line-rudrapur-news-hld443358989","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में होंगे राज्य स्थापना दिवस के जनपदीय कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में होंगे राज्य स्थापना दिवस के जनपदीय कार्यक्रम
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में वीसी से अधिकारियों को निर्देश देतीं डीएम रंजना राजगुरू।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनाकाल और आपदा के दौरान उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। सीडीओ की अध्यक्षता में गठित चयन समिति उनका चयन करेगी। डीएम ने इसके लिए विभागीय अधिकारियों को कर्मचारियों के नाम पांच नवंबर तक सीडीओ कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
डीएम रंजना राजगुरू 21वां राज्य स्थापना दिवस मनाने को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर की सुबह साढ़े नौ बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस लाइन में होंगे। जिला और तहसील स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में राज्य आंदोलनकारियों और राज्य आंदोलन के शहीदों के परिजनों को बुलाया जाए।
कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को नोडल और खंड विकास अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। एसडीएम खटीमा को शहीद स्मारक स्थल पर माल्यार्पण सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। वहां सीडीओ आशीष भटगांई, सीएमओ डॉ.सुनीता चुफाल रतूड़ी, एसपी क्राइम मिथलेश सिंह, एमएनए विशाल मिश्रा, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, पीडी हिमांशु जोशी सहित आदि मौजूद रहे।