{"_id":"6b07b9437c0c543a56365884273febe0","slug":"district-hospital-doctor-at-work-outs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार पर रहे जिला अस्पताल के डाक्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार पर रहे जिला अस्पताल के डाक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर)।
Updated Tue, 14 Apr 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर सीएमएस डा. बीसी जोशी के मामले को लेकर डाक्टरों का आक्रोश अभी थमा नहीं है। उन्होंने कार्य बहिष्कार कर ओपीडी ठप रखी। इससे मरीजों को बगैर परामर्श के ही लौटना पड़ा। दवा के लिए भी मरीज भटकते रहे।
सोमवार को भी आपातकालीन सेवा को छोड़ अन्य डाक्टर कार्य से विरत रहे। जिला अस्पताल में संविदा के चार डाक्टरों के सहारे ही मरीज देखे गए। जबकि स्थायी 11 डाक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर रोष जताया।
जिला अस्पताल में बैठक के दौरान उनका कहना था कि बिना जांच के ही सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए थी। कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई की गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहां डा अमिता उप्रेती, डा. एलएस टोलिया, डा. शालिनी सचदेवा, डा. एमके तिवारी, डा. आरडी भट्ट, डा. शैलजा भट्ट, डा. तनुजा सिन्हा, डा. सोनाली मंडल, डा. युकी, डा. एमएस गुंज्याल, डा. दीपक गर्ब्याल, डा. हरपाल, डा. यतेंद्र बृजवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इधर डाक्टरों के हड़ताल के चलते मरीजों को दिक्कताें का सामना करना पड़ा। दिनेशपुर से आए लखन, पक्काखेड़ा की कमला और रंपुरा की काजल ने बताया कि वे दवा लेने के लिए घंटों इंतजार करते रहे, मगर दवा नहीं मिली।