{"_id":"686c160c3bdc51e21c045d47","slug":"district-banned-rogue-caught-selling-illicit-liquor-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-129264-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिला बदर बदमाश कच्ची शराब बेचता पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिला बदर बदमाश कच्ची शराब बेचता पकड़ा गया
Tue, 08 Jul 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट में जिला बदर किए गए एक बदमाश को कच्ची शराब की बिक्री करते गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी जनपदों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आईटीआई थाना पुलिस एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट ने डेढ़ महीने पहले छह माह के लिए गुंडा एक्ट में जिला बदर किए गए ग्राम छोटी बरखेड़ी व हाल गलबलिया सरिया फैक्टरी के पास से मंगल बाजार निवासी परमजीत को मंगल बाजार में कच्ची शराब बेचते पकड़ लिया। पुलिस ने बिना पूर्व सूचना व अनुमति के जिले में प्रवेश करने पर आरोपी के खिलाफ धारा 10 गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। संवाद