फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   distric hospital's corona positive driver's quarter seal

जिला अस्पताल के कोरोना संक्रमित ड्राइवर का क्वार्टर किया सील

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
distric hospital's corona positive driver's quarter seal
रुद्रपुर। जिला अस्पताल के कोरोना संक्रमित ड्राइवर की पत्नी, पुत्र व पुत्री भी बृहस्पतिवार रात कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को उसका र्क्वाटर सील कर दिया। साथ ही तीनों कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। साथ ही जिला अस्पताल परिसर के सी ब्लॉक को सैनिटाइज कर दिया गया है। मंगलवार को जिला अस्पताल के ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके पत्नी, पुत्री व पुत्र समेत 17 लोगों की ट्रू नेट मशीन से सैंपलों की जांच की थी। ट्रू नेट मशीन में बेटी व पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जबकि शेष की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद ड्राइवर की पत्नी, पुत्र और पुत्री के सैंपल जांच के लिए एनसीडीसी लैब दिल्ली भेजे गए थे। बृहस्पतिवार रात तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को अफरातफरी में जिला अस्पताल परिसर के ड्राइवर के र्क्वाटर को सील कर दिया गया। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. टीडी रखोलिया ने बताया कि ड्राइवर के परिवार के तीनों सदस्यों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया। साथ ही ड्राइवर के सी ब्लॉक स्थित र्क्वाटर को सील कर दिया गया है। डा. रखोलिया ने बताया कि ड्राइवर के संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed