फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Distributors' Association expressed opposition to the imposition of a 0.4% fee.

Udham Singh Nagar News: डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने 0.4% शुल्क लगाने का जताया विरोध

Mon, 21 Sep 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 21 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Distributors' Association expressed opposition to the imposition of a 0.4% fee.
काशीपुर। डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने डिजिटल लेनदेन पर सरकार की ओर से 0.4% शुल्क लगाने का विरोध जताया है।
विज्ञापन

रविवार को एसोसिएशन की बैठक में कुमाऊं प्रभारी/प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि 15 अक्तूबर से डिजिटल लेनदेन पर लगने जा रहे हैं टैक्स का संगठन विरोध करता है। कहा कि बड़ी संख्या में व्यापारी डिजिटल लेनदेन करते हैं। डिस्ट्रीब्यूटर्स बाजार मंदी, ऑनलाइन व्यापार और कम मार्जिन से जूझ रहा है। यह व्यवस्था डिस्ट्रीब्यूटर, व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए असहनीय है। कहा कि लोगों ने डिजिटल व्यापार को मजबूत किया है। इस नई व्यवस्था को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

संगठन के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि रिटेलर्स और होलसेलर व्यापारी डिजिटल लेनदेन भी करते हैं। ऐसे में शुक्ल का भार उठाना संभव नहीं है। यूपीआई भुगतान पर लगने वाले टैक्स के विषय में सरकार को पुन: विचार करना होगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम सिंघल ने कहा कि सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिसका खर्च व्यापारियों पर ना पड़े। बैठक में कुमाऊं प्रभारी अरविंद गुप्ता, अमित जैन, मुकेश अग्रवाल, रचितअग्रवाल, सचिन सिंघल, सचिन अग्रवाल, आशुतोष शर्मा, विजय अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, आशीष टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed