{"_id":"68828d79079cb249b901ec79","slug":"dispute-between-supporters-of-two-pradhan-candidates-nine-injured-bazpur-news-c-8-1-hld1009-605150-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रधान के दो प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रधान के दो प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद, नौ घायल
Fri, 25 Jul 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत मतदान समाप्ति के बृहस्पतिवार देर शाम चुनावी रंजिश के चलते प्रधान पद के दो प्रत्याशी समर्थकों के बीच ईंट पत्थर और पाटल चल गए। जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ग्राम नंदपुर नरका टोपा में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों में चुनावी रंजिश के कहासुनी हो गई थी। बृहस्पतिवार शाम को मतदान के समाप्त होने पर दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर और पाटल चल गए। जिसमें ताहिर पक्ष से जाकिर अली, उनकी भांजी गुलनाज, ईशाक, तहसीन जंहा, मोहम्मद कामिल और दूसरे पक्ष से इस्लाम, रिजवान, सरफराज, सद्दाम घायल हो गए। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों के चार घायलों की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन