फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Displeasure among area residents over assault on complainants at police post

Udham Singh Nagar News: पुलिस चौकी में फरियादियों से मारपीट को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी

Sun, 12 May 2024 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 12 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Displeasure among area residents over assault on complainants at police post
जसपुर। पतरामपुर पुलिस चौकी में तैनात सिपाहियों द्वारा बाहरी लोगों को बुलाकर शराब पार्टी करने और फरियादियों के साथ मारपीट करने की घटना से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। एसएसपी द्वारा चौकी प्रभारी एवं तीन सिपाहियों को सस्पेंड करने की कार्यवाही को क्षेत्रवासी न्यायोचित बता रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पतरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के बगीची गांव में दो पक्षों में को झगड़ा हो गया। पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही सचिन और अनिल मारपीट के आरोपी को चौकी ले आए थे। घटना की जानकारी पाकर भाजपा महुआडाबरा मंडल अध्यक्ष गौतम गिरी और महामंत्री मनप्रीत लाडी पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस चौकी की बैरक में सिपाही शराब पार्टी करते मिले। उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ-साथ धक्का मुक्की की। शराब पार्टी में शामिल होने आया बाजपुर दोराहा चौकी पर तैनात सिपाही सुभाष चौधरी और निगरानी मुंशी अनिल दर्शक बना रहा। पुलिस अधिकारियों को संज्ञान में आने पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने घटना स्थल पर पहुंच कर सिपाही का मेडिकल कराया था। पतरामपुर पुलिस चौक इंचार्ज रुद्रपुर में पुलिस की ट्रेनिंग को लेकर तीन दिन से पुलिस अधिकारी की जानकारी के बिना चौकी से नदारद थे।
विज्ञापन

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस चौकी सख्त कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सहित तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। उन्होंने इस मामले की जांच कोतवाल हरेंद्र चौधरी को सौंपी है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि बगीची गांव में हुए झगड़े के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर क्षेत्रवासियों में इस घटना से नाराजगी है और अब उनकी निगाह पुलिस की कार्रवाई पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed