फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Displacing the people of Palasia is an attack on the foundation of the state: Harish Rawat

पलसिया के लोगों को उजाड़ना राज्य की बुनियाद पर हमला : हरीश रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Displacing the people of Palasia is an attack on the foundation of the state: Harish Rawat
सितारगंज में धरने को समर्थन देते पहुंचे पूर्व सीएम रावत। संवाद
सितारगंज। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने बंगाली समाज के लोगों को तराई में आमंत्रित करके बसाया था। 50 साल से अधिक समय से बसे परिवारों को उजाड़ना राज्य की बुनियाद पर हमला है। हरीश रावत शुक्रवार को शक्तिफॉर्म के पास स्थित प्रह्लाद पलसिया में पिछले नौ दिनों से धरना दे रहे परिवारों और विभिन्न दलों के नेताओं को समर्थन देने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रह्लाद पलसिया के लोगों को उनकी इच्छा के खिलाफ बलपूर्वक कोई भी अधिकारी, मंत्री या कानून नहीं उजाड़ सकता है। साल 2016 में उनकी कैबिनेट ने तराई में बसे लोगों को नियमित करने का फैसला दिया था जो प्रह्लाद पलसिया के लोगों को संरक्षण देता है। कहा कि किसी मंत्री या अधिकारी के कहने से इस फैसले को नहीं बदला जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि किसी मंत्री या नेता के दबाव में गलत काम न करें। मंत्री तो भूतपूर्व हो जाएंगे लेकिन गलत कार्य नौकरी के अंतिम समय तक अधिकारियों का पीछा करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मामले को लेकर डीएम से वार्ता की है। सचिव स्तर पर वार्ता की जाएगी। यह राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक लड़ाई है। इसे हर कीमत पर जीतना है। उन्होंने सरकार को समझदारी से काम करने की नसीहत दी। कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों से वार्ता कर वैकल्पिक रास्ता निकाले। पीड़ित परिवारों को कानूनन जमीन आवंटित कर आवास बनाकर दे। साथ ही बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, दर्जाधारी गणेश उपाध्याय, राम नगीना, पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, नपं अध्यक्ष सुमित मंडल, रामचंद्र राय, भवतोष आचार्य, उत्तम आचार्य, हरपाल सिंह आदि मौजूद थे।

सरकार असमर्थ है तो मैं दूंगा एक एकड़ जमीन : नवतेज पाल

प्रदेश कांग्रेस के सचिव नवतेज पाल ने कहा कि यदि सरकार पीड़ित परिवारों को जमीन मुहैया कराने में असमर्थ है। तो वह अपनी एक एकड़ जमीन पीड़ित परिवारों को दान देने के लिए तैयार हैं। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि वह शुरुआत से इन परिवारों को संरक्षण देते आए हैं। सिडकुल की स्थापना के दौरान इस जमीन को भी शामिल किया गया था। फिर इसी जमीन पर बांस भी लगाया जा रहा था। दोनों बार उन्होंने सरकार से पैरवी कर इन परिवारों की जमीन छिनने से बचाया था।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed