{"_id":"69347d643f1803029c082ccb","slug":"disabled-youth-injured-in-road-accident-dies-rudrapur-news-c-236-1-ktm1001-112395-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सड़क दुर्घटना में घायल दिव्यांग युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सड़क दुर्घटना में घायल दिव्यांग युवक की मौत
Sun, 07 Dec 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। सड़क दुर्घटना में घायल दिव्यांग युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सरपुड़ा निवासी कुलदीप (29) पुत्र बाबूराम गत तीन दिसंबर को पोलीगंज क्षेत्र में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित शिविर में अपने गांव के एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर जा रहा था। यहां रास्ते में खटीमा की ओर आ रही एक कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इसमें कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि कुलदीप चार भाईयों व दो बहनों में सबसे छोटा था। तीनों भाईयों का भी पूर्व में निधन हो चुका है। उसका तीन साल पहले विवाह हुआ था।
विज्ञापन