{"_id":"668c8c931aedd685c1092664","slug":"dirty-water-entered-the-houses-of-the-colony-rudrapur-news-c-235-1-ksp1005-114000-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कॉलोनी के घरों में घुसा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कॉलोनी के घरों में घुसा गंदा पानी
Tue, 09 Jul 2024 06:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। लगातार हो रही बारिश से कश्यप कालोनी और लक्ष्मी नगर कॉलोनी के घरों में जलभराव हो गया है। कश्यप कॉलोनी निवासियों ने बताया कि 14 वर्षों से कॉलोनीवासी सड़क और नालियों के निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन नगर पालिका प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा। लक्ष्मी नगर कॉलोनी में नाले और सड़कों का निर्माण नहीं होने के कारण कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क और नाले के निर्माण की मांग करने वालों में महेंद्र श्यप, पंकज चौहान, अरविंद चौहान, विजेंद्र वर्मा, संध्या वर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन