{"_id":"578fd9364f1c1b3526c4b8c0","slug":"directed-to-the-gas-supply-to-rural-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों तक गैस की आपूर्ति कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों तक गैस की आपूर्ति कराने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं मंडल के डिविजन प्रबंधक आरएस बिष्ट ने इण्डेन गैस एजेंसी के कार्यालय और गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने एजेंसी के प्रबंधक को ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति कराने, होम डिलीवरी की लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं को भी सुना।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र रसोई गैस सिलेंडर में घटतोली, होम डिलीवरी समय पर न होने, होम डिलीवरी के लिए ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायतें मिल रही थी। जिसको लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने प्रबन्धक को होम डिलीवरी की रेट लिस्ट एजेंसी, गोदाम समेत करीब एक दर्जन जगहों पर चस्पा करने लिए निर्देशित किया। कहा कि होम डिलीवरी सिलेंडर का मूल्य 586.50 रूपये है, इस पर 133.50 रुपये की सब्सिडी केन्द्र सरकार दे रही है।
निरीक्षण के दौरान एजेंसी के प्रबंधक जगदीश सिंह को रसोई गैस वाहन पर आग बुझाने की मशीन और वजन मापन की मशीन रखने, कार्यालय में सुझाव एवं शिकायत पुस्तिका रखने, रसोई गैस सिलेण्डर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उनके गांव में ही उपलब्ध कराने, गैस की आपूर्ति के लिए गांवों का रोस्टर बनाने को कहा गया। डिविजन प्रबंधक बिष्ट ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी। एजेंसी के प्रबंधक को इन पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए।