{"_id":"6a0a0d1fface11ee410f8fd4","slug":"digital-ticketing-at-railway-stations-promotes-paperless-travel-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-141621-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल टिकटिंग से पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल टिकटिंग से पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा
Mon, 18 May 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 18 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अभियान के तहत रुद्रपुर, किच्छा और खटीमा रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के निर्देशन में यह अभियान आयोजित किया गया।
इसमें यात्रियों को रेल वन ऐप के जरिए मोबाइल से टिकट बुकिंग और पेपरलेस यात्रा की जानकारी दी गई। रुद्रपुर स्टेशन पर ऑनलाइन टिकटिंग की प्रक्रिया समझाई गई, जबकि किच्छा और खटीमा पर पोस्टर व जनसंपर्क से संदेश दिया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने कहा कि डिजिटल टिकटिंग से यात्रियों का समय बचता है। उन्होंने बताया कि इससे कागज की खपत कम होती है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। शर्मा ने यात्रियों से स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल रेलवे व्यवस्था के लिए डिजिटल माध्यम अपनाने की अपील की। संवाद