फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dhami done plantation.

प्रकृति के सरंक्षण का त्यौहार है हरेला: धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dhami done plantation.
खटीमा में रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंका में पौधा रोपण करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के संरक्षण का त्योहार है। धामी ने कहा कि उनका प्रयास है कि हरेला पर्व में जन-जन की भागीदारी हो और आने वाली पीढ़ी भी इसकी भागीदार बने। हमें पौधे रोपने तक ही सीमित नहीं रहना है वरन उनके संरक्षण एवं संवर्धन भी ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएम ने नगरा तराई स्थित आवास पर रुद्राक्ष और आम के पेड़ रोपे। उद्यान अधिकारी जगत चंद रजवार, डीएफओ संदीप कुमार, रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, पवन अग्रवाल आदि ने पौधरोपण में सहयोग किया। सीएम ने राधास्वामी सत्संग घर के परिसर में पौधे लगाए। सीएम ने वन एवं उद्यान विभाग से आपसी सामंजस्य से पौधरोपण और रोपे गए पौधो का संरक्षण करने के लिए कहा। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने श्रावण मास की शुरुआत होने पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में छह करोड़ श्रद्धालु पहुंचेेंगे: धामी
खटीमा। सीएम ने कहा कि दो साल बाद शुरू हो रही कांवड़ शिव भक्त यात्रा में इस बार लगभग छह करोड़ शिव भक्त देव भूमि उत्तराखंड में पहुंचेंगे। सरकार ने इनके स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकृति के संरक्षण का दिन है हरेला
हरेला पर्व धार्मिक मान्यताओं, प्रकृति संरक्षक व कृषि के परंपरागत ज्ञान का अद्भुत मिश्रण है। हरेला पर्व प्रकृति के संरक्षण का दिन भी है। यह पर्व हमारे पूर्वजों के शुरुआती कृषि ज्ञान की समृद्ध परंपरा को भी बताता है। कहते हैं कि यदि हरेला अच्छा नहीं हुआ तो माना जाता है कि मिट्टी या बीजों की गुणवत्ता में कमी है। आज की हर युवा पीड़ी का दायित्व है कि अपनी लोक संस्कृति व पर्वों को वैज्ञानिक दृष्टि से देखें।
-डॉ. कमल किशोर पांडेय, प्राचार्य, सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed