फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DGP Adresses people in Kashipur

पुलिस जनता के लिए बनी है, जनता के अनुरूप ही काम करना होगा: डीजीपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
DGP Adresses people in Kashipur
डीजीपी को सम्मानित करते लोग। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने शनिवार को काशीपुर के रामलीला मैदान में जिला पुलिस की ओर से आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के लिए बनी है। जनता के अनुरूप ही पुलिस को काम करना होगा। जनता पुलिस को सहयोग करे। वह पुलिस को जवाबदेह, संवेदनशील और स्मार्ट बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

पदभार संभालने के बाद पहली बार काशीपुर पहुंचे डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मंच पर उनके साथ मेयर ऊषा चौधरी, विधायक हरभजन सिंह चीमा, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, डीआईजी कुमाऊं अजय रौतेला, एसएसपी डीएस कुंवर मौजूूद रहे। अपने संबोधन में डीआईजी और एसएसपी ने जनसंवाद कार्यक्रम के लिए डीजीपी का आभार जताया।
विज्ञापन

मेयर ने पुलिस की इस पहल को सराहनीय बताया तो विधायक ने पुलिस बल की संख्या बढ़ाने और अन्य संसाधनों से लैस करने की जरूरत बताई। वहां मौजूद दिलप्रीत सेठी ने कहा पुलिस के आला अधिकारियों को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ फोटो खिंचवाने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने भी अपनी समस्याओं को डीजीपी के समक्ष रखा। वहां पर एएसपी प्रमोद कुमार, कोतवाल संजय पाठक, एलआईयू निरीक्षक विजय प्रसाद, इंस्पेक्टर विजय मठपाल, एसएसआई सतीश कापड़ी, एसओ बीडी जोशी, एसआई ओमप्रकाश आदि थे।
जनता की समस्याएं
- बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंदर सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस/ सीपीयू चालान करती है लेकिन सबका निस्तारण एआरटीओ दफ्तर में ही हो जाता है। नियमानुसार उन्हें कोर्ट में आना चाहिए। सीपीयू चालान के नाम पर आम आदमी को परेशान करती है उनकी सीमा निर्धारित की जाए।
- मूकबधिर, दिव्यांग कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. एमए राहुल ने कहा कि दिव्यांगों, मूकबधिरों का शोषण किया जाता है और कई बार पुलिस भी उन्हें न्याय नहीं दिला पाती।
- पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा शहर में जाम का मुख्य कारण ई-रिक्शा है। पुलिस को इसका मार्ग निर्धारित करना चाहिए। सीपीयू को गलियों के बजाय हाईवे पर चालान काटने चाहिए।
- आशीष गुप्ता ने कहा पुलिस का काम बेहतर है लेकिन सीपीयू से जनता संतुष्ट नहीं है। सीपीयू की ओर से वसूली करने की शिकायतें भी मिलती हैं।
- ईदगाह प्रबंध कमेटी के हसीन खान ने कहा शहर में कई बुजुर्ग अकेले रहते हैं। उनकी भी कई तरह की समस्या होती है। उनकी समस्या सुनने के लिए पुलिस को विशेष सेल गठित करना चाहिए।
- कांग्रेस के संजय चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस को वीआईपी ड्यूटी के लिए अलग से वाहन मिलना चाहिए जिससे थाने की गाड़ी में पुलिस कर्मी अन्य ड्यूटी कर सकें।
- रौकी जाटव का कहना था कि काशीपुर में कई स्थानों पर नशे का कारोबार बढ़ रहा है जिस पर पुलिस को अंकुश लगाना चाहिए। नशाखोरी के कारण कई युवा इसकी चपेट में आकर बर्बाद हो रहे हैं।
जनता की समस्या सुन बोलेे डीजीपी
- जनता की शिकायत हर हाल में सुनी जाएगी। शिकायत न सुनने पर कार्रवाई होगी।
- पुलिस अगर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो पुलिस को इसका कारण भी बताना होगा।
- सीपीयू ओवरलोड, ओवर स्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइव, स्टंट बाइकिंग आदि में चालान करेगी। गलियों में सीपीयू चालान नहीं करेगी।
- अगर जरूरत पड़े तो सीपीयू एक माह के लिए बिना हेलमेट का चालान रोक कर सड़क दुर्घटना के अन्य महत्वपूर्ण कारणों पर काम करे। सीपीयू प्रभारी एक माह में इसकी रिपोर्ट भी उन्हें भेजेंगे।
- हाईवे पेट्रोलिंग के लिए शासन से 100 गाड़ियों की मांग की गई है।
मातहतों को हौसला तो व्यापारियों से अपील की
काशीपुर। यातायात व्यवस्था के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि काशीपुर से 28 साल पुराना नाता है। तब और अब में काफी अंतर है। सड़कें संकुचित न हों इसके लिए व्यापारी सड़क पर दुकान न लगाएं। थाना/चौकी प्रभारी अतिक्रमण हटाने के लिए चालान काटेंगे तो वह उन्हें पुरस्कृत करेंगे। सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट डालने वालों और साइबर क्राइम करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करें।

नेता/जनप्रतिनिधियों तक ही पहुंचा माइक
जनसंवाद कार्यक्रम में खुले मंच पर लोगों को समस्या बताने के लिए कहा गया। इस दौरान लोगों तक माइक पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कुछ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के नामों की सूची पहले तैयार कर ली थी। जिससे उनके बाद सभा में पहुंचे आम लोगों तक माइक नहीं पहुंच पाया। साउंड सिस्टम बार-बार रुकने से भी कार्यक्रम में व्यवधान पहुंचा। खुद एसएसपी को मंच से उतरकर व्यवस्था देखनी पड़ी।

डीजीपी को अपनी समस्या बताती महिलाएं।

डीजीपी को अपनी समस्या बताती महिलाएं।- फोटो : KASHIPUR

जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद लोग।

जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद लोग।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में जनसंवाद कार्यक्रम में बोलते डीजीपी आशोक कुमार।

काशीपुर में जनसंवाद कार्यक्रम में बोलते डीजीपी आशोक कुमार।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed