फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Devepoment works will be done in Rudrapur.

रुद्रपुर विधानसभा में दो करोड़ रुपयों के निर्माण कार्यों को मंजूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Devepoment works will be done in  Rudrapur.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर विधानसभा में राज्य योजना के तहत करीब दो करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। विधायक राजकुमार ठुकराल ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

रविवार को वार्ता के दौरान विधायक ठुकराल ने बताया कि महतोष से ग्राम नवाबगंज स्थित शहीद बलजीत सिंह की मूर्ति तक चार किमी सड़क के प्रथम चरण में 78.45 लाख की लागत से विद्युत पेाल व ट्रांसफार्मर, पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम बुकसौरा में आनंद सिंह के घर से पाल सिंह के घर तक 21.68 लाख की लागत से पीसी डामर सड़क, रूद्रपुर वार्ड नंबर 16 में गणेश गार्डन कालोनी में 17.72 लाख लागत से विभिन्न आंतरिक मार्गों का पुनर्निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 25 फाजलपुर महरौला में 15.68 लाख की लागत से विभिन्न आंतरिक मार्गों का निर्माण, वार्ड नंबर 16 में गंगापुर खेड़ा मुख्य मार्ग से शुभ डेल कालोनी तक 21.57 लाख लागत से निर्माण, वार्ड नंबर 16 की सर्वेश्वरी कालोनी क्षेत्र में 21.60 लाख की लागत से विभिन्न आंतरिक मार्गों का पीसी डामर निर्माण, भानू नगर मुख्य मार्ग से ग्राम रतनपुरी को जाने वलो मार्ग का 18.12 लाख की लागत से पीसी डामर से सड़क सुधार कार्य आदि कार्यों को स्वीकृति दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कुल एक करोड़ 94 लाख की लागत से कुल सात निर्माण कार्यों एवं सड़क सम्पर्क मार्गों का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शुरू कराया जाएगा। कहा कि विधानसभा में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। विकास कार्यो को युद्ध स्तर पर पूरा कराया जायेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed