Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Development work will be done in Sitarganj city with an expenditure of Rs 6.83 crore.

Udham Singh Nagar News: सितारगंज नगर में 6.83 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Fri, 29 May 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 29 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Sitarganj city with an expenditure of Rs 6.83 crore.
सितारगंज। नगर पालिका परिषद सितारगंज में जल्द ही विकास कार्यों की बड़ी सौगात धरातल पर नजर आने लगेगी। राज्य वित्त आयोग से करीब 6.83 करोड़ से नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 52 विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के लिए पालिका प्रशासन ने निविदाएं आमंत्रित की हैं।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन के अनुसार प्रस्तावित योजनाओं में सड़क निर्माण एवं मरम्मत, नाला एवं जल निकासी व्यवस्था, नगर सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक शौचालय निर्माण, कूड़े का मैदान, बरातघर के साथ अन्य जन सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। लंबे समय से उपेक्षित वार्डों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता में रखा गया है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन

नगर के कई क्षेत्रों में बरसात के दौरान जलभराव और खराब सड़कों की समस्या बनी रहती है। ऐसे में नाला निर्माण और सड़क सुधार कार्यों से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, सार्वजनिक शौचालयों और सौंदर्यीकरण कार्यों से शहर की स्वच्छता और छवि को भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह का कहना है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्यों का शुरू कराया जाएगा।


-----
- सड़क, नाला, सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक शौचालय, ट्रेंचिंग ग्राउंड और बरात घर सहित 52 विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

सितारगंज। नगर पालिका परिषद सितारगंज में जल्द ही विकास कार्यों की बड़ी सौगात धरातल पर नजर आने लगेगी। राज्य वित्त आयोग से प्राप्त करीब छह करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 52 विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के लिए नगर पालिका प्रशासन ने निविदाएं आमंत्रित कर दी हैं। जिससे विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
पालिका प्रशासन के अनुसार प्रस्तावित योजनाओं में सड़क निर्माण एवं मरम्मत, नाला एवं जल निकासी व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, नगर सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक शौचालय निर्माण, ट्रेंचिंग ग्राउंड, बरात घर के साथ अन्य जन सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। लंबे समय से उपेक्षित वार्डों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता में रखा गया है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
नगर के कई क्षेत्रों में बरसात के दौरान जलभराव और खराब सड़कों की समस्या बनी रहती है। ऐसे में नाला निर्माण और सड़क सुधार कार्यों से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, सार्वजनिक शौचालयों और सौंदर्यीकरण कार्यों से शहर की स्वच्छता और छवि को भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
पालिका प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी कार्य निर्धारित मानकों और समयसीमा के तहत पूरे कराने के निर्देश दिए गए हैं। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित कार्यों का निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू कराया जाएगा।

पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पालिका लगातार कार्य कर रही है। राज्य वित्त आयोग से मिली धनराशि का उपयोग जनहित और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरे कराए जाएंगे, ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed