{"_id":"682e2966d847423d810e47dc","slug":"development-work-will-be-done-in-five-villages-with-21-lakh-rupees-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-127324-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पांच गांवों में 21 लाख से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पांच गांवों में 21 लाख से होंगे विकास कार्य
Thu, 22 May 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 22 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। उनके गांवों के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 21 लाख रुपये की धनराशि जारी हुई है।
पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बुधवार को बताया कि सांसद अजय भट्ट ने अपने पिछले दौरे में विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की थी। इसके तहत ग्राम मंझरा में महर्षि कश्यप पार्क के सौंदर्यीकरण, ग्राम रहमापुर में बाढ़ सुरक्षा, ग्राम हल्दुआसाहू में जनमिलन केंद्र निर्माण के लिए पांच-पांच लाख के कार्य शामिल थे।
इसी क्रम में ग्राम टीला में श्मशानघाट के सौदर्यीकरण एवं ग्राम कुंडा में गुप्ता काॅलोनी में सौ मीटर टाइल्स रोड निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रुपये के कार्य शामिल थे।
विज्ञापन
इन कार्यों को प्रारंभ कराए जाने के लिए सांसद ने कार्यदायी संस्था को सांसद निधि से धनराशि जारी करने के डीएम को निर्देश दिए। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों की ओर से सांसद का आभार जताया।