{"_id":"6877f7638e67328f21078bca","slug":"despite-the-name-being-struck-off-from-school-the-remaining-fees-were-not-refunded-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-127313-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्कूल से नाम कटाने के बावजूद बची फीस वापस नहीं करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्कूल से नाम कटाने के बावजूद बची फीस वापस नहीं करने का आरोप
Thu, 17 Jul 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा निवासी एक व्यक्ति ने ट्रस्ट की ओर से संचालित स्कूल प्रबंधन पर बेटी की टीसी कटवाने के बाद बचे रुपये वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि बेटी सिर्फ पांच दिन स्कूल गई थी और स्कूल की ओर से एडवांस में ली गई छह महीने की फीस देने में आनाकानी हो रही है। उसने जिला शिक्षा अधिकारी से मामले की शिकायत की है।
वार्ड नंबर 19 निवासी जीशान ने शिकायत में कहा कि उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला नवीं कक्षा में सात मई को एक निजी स्कूल में कराया था। उसकी फीस 14,200 रुपये जमा कर दी थी। बताया बेटी की पांच दिन की उपस्थिति थी। इसी बीच उन्होंने बेटी का नाम कटवाकर दूसरे स्कूल में उसका दाखिला करा दिया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से सुविधा शुल्क/एक माह की फीस काटकर बची रकम वापस मांगी थी लेकिन पहले तो प्रबंधन ने टालमटोली की और अब धनराशि वापस करने से इंकार कर रहा है। उसने मामले में न्याय की गुहार लगाई है। इधर शिकायतकर्ता ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से सात हजार रुपये एडमिशन फीस और दो महीने की फीस 4400 रुपये काटने के बाद शेष राशि वापस करने की बात कही जा रही है।
इधर जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि स्कूल में नियमों के तहत प्रवेश किया गया है। अगर विद्यालय प्रबंधन ने ज्यादा फीस ली है तो उसे वापस कराया जाएगा।