फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Desired accused in robbery of pea plant arrested from Ghaziabad

मटर प्लांट की डकैती में वांछित आरोपी चांद गाजियाबाद से दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Desired accused in robbery of pea plant arrested from Ghaziabad
काशीपुर आईटीआई थाना पुलिस की हिरासत में डकैती के आरोपी। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। महुआखेड़ागंज स्थित एक मटर प्लांट की डकैती में वांछित एक और आरोपी को आईटीआई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

11/12 जनवरी 2020 की रात कुछ बदमाश महुआखेड़ांगज के आदर्श नगर में एवरग्रीन मटर प्लांट में घुस आए थे। हथियारों से लैस बदमाशों ने दो सुरक्षा गार्ड दीपक और अरविंद को पीटकर उनके मोबाइल छीन लिए थे। बदमाशों ने प्लांट से बहुत सा सामान लूट लिया था। 28 जनवरी को आईटीआई पुलिस ने डासना के प्लाईओवर के पास घेराबंदी कर छह बदमाशों थाना काकोड़, बुलंदशहर निवासी शौकीन, थाना बादली, दिल्ली निवासी इंछाराम, सिवलाखास थाना जानी मेरठ निवासी अहमद सईद, सईदनगर गाजियाबाद निवासी इरफान, रामढांग पौड़ी गढ़वाल निवासी आनंद नेगी और हुमायूं नगर, मेरठ रिठा निवासी रियाजुद्दीन उर्फ राजू को गिरफ्तार किया था। आरोपी डकैती का माल बेचने जा रहे है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कैंटर भी बरामद किया था। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए कैंटर के सहारे पुलिस गैंग तक पहुंची थी और चोरी हुआ बहुत सा सामान भी बरामद किया था। मामले में राहुलनगर, गाजियाबाद निवासी चांद हुसैन और रमेश फरार चल रहा था। बुधवार को पुलिस ने गाजियाबाद में दबिश देकर चांद हुसैन को उसके घर से धर दबोचा जबकि रमेश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। आईटीआई थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी ने बताया कि दो अन्य वांछित थाना काकोड़, बुलंदशहर निवासी शौकीन और शाजिद अभी जेल में है। इन दोनों के बी-वारंट जेल में दाखिल कर दिए गए हैं। इनमें से एक आरोपी की कोर्ट में पेशी हो चुकी है जबकि कोरोना के कारण दूसरे आरोपी की पेशी नही हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed