{"_id":"bf82953d7fc3c5d0616627dca6d8f50c","slug":"deputy-manager-of-the-three-million-cyber-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी मैनेजर से साढ़े तीन लाख की साइबर ठगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी मैनेजर से साढ़े तीन लाख की साइबर ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगों ने एक डिप्टी मैनेजर के खाते से लाखों रुपये की रकम उड़ा ली। ठगों ने रुपये से इंटरनेट के जरिये कई कंपनियों से शॉपिंग भी कर डाली। अपने खाते से लाखों रुपये निकाले जाने से मैनेजर के पैरों तले जमीन खिसक गई। शिकायत पर सक्रिय हुए पुलिस की कार्यवाही के बाद एक कंपनी ने 40 हजार रुपये मैनेजर के खाते में लौटा दिए हैं।
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में सिडकुल की एक कंपनी में डिप्टी मैनेजर पद पर तैनात महिला ने कहा है कि रविवार की शाम उसके मोबाइल पर एक्सिस बैंक से एसएमएस आया कि उसके खाते से तीन लाख 43 हजार 903 रुपये निकाले गए हैं। यह रुपये नौ बार में निकाले गए थे।
विज्ञापन
महिला ने खाते से रुपये निकालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित बैंक मैनेजर को बुलाकर जानकारी ली गई। जांच मेें पता चला कि इंटरनेट बैंकिंग के जरिये अज्ञात लोगों ने महिला के खाते से रकम उड़ाकर विभिन्न कंपनियों से सामान खरीदा है, लेकिन रुपये अभी तक डिलीवर करने वाली कुछ कंपनियों तक नहीं पहुंच सका है। इसके बाद शॉपिंग वाली कंपनियों को मेल भेजकर ठगी की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एक कंपनी ने मेल पर कार्यवाही करते हुए महिला के खाते में 40 हजार की रकम लौटा दी है। अन्य कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन