फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News Udham Singh Nagar News Deputy Liquor Commissioner Suspended in Theft Case

Rudrapur: ट्रैक्टर चोरी मामले में जेल गए सहायक आबकारी आयुक्त निलंबित, सचिव आबकारी ने जारी किए आदेश

Mon, 11 Sep 2023 04:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Updated Mon, 11 Sep 2023 04:52 PM IST
सार

चार सितंबर की रात पूर्व पीआरडी जवान सुरजीत, धर्मवीर ने अपने साथियों के साथ आबकारी कार्यालय में खड़े नए ट्रैक्टर को चोरी कर उसके बदले पुराना ट्रैक्टर खड़ा कर दिया था। ड्यूटी पर तैनात अवधेश को आरोपी बरगलाकर अपने साथ ले गए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand News Udham Singh Nagar News Deputy Liquor Commissioner Suspended in Theft Case
निलंबित - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिला आबकारी कार्यालय से ट्रैक्टर चोरी के मामले में जेल भेजे गए सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन पन्ना लाल शर्मा को आबकारी सचिव ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आबकारी कार्यालय में रात्रि चौकीदारी में तैनात अवैतनिक पीआरडी जवान को हटाकर सुरक्षा के लिए दो विभागीय जवानों को तैनात किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने डीएम को पत्र भेजकर रात्रि सुरक्षा के लिए दो कर्मियों की तैनाती की मांग की है।

विज्ञापन


Uttarakhand: एम्स में खुला प्रदेश का सीडीएससीओ कार्यालय, अब खत्म हुई दवा कंपनियों की अनुमोदन लेने के परेशानी
विज्ञापन


29 अगस्त की रात आबकारी विभाग ने गदरपुर में अंग्रेजी शराब की 100 पेटियों के साथ पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली को जिला आबकारी कार्यालय में खड़ा किया था। चार सितंबर की रात पूर्व पीआरडी जवान सुरजीत, धर्मवीर ने अपने साथियों के साथ आबकारी कार्यालय में खड़े नए ट्रैक्टर को चोरी कर उसके बदले पुराना ट्रैक्टर खड़ा कर दिया था। ड्यूटी पर तैनात अवधेश को आरोपी बरगलाकर अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय पन्ना लाल शर्मा की मिलीभगत सामने आई थी। पुलिस ने मामले में दोनों पूर्व पीआरडी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की थी। सात सितंबर को पुलिस ने पन्नालाल शर्मा और हरपेज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हरपेज की निशानदेही पर चोरी का ट्रैक्टर बरामद कर लिया था। हरपेज ही ट्रैक्टर चोरी कर ले गया था। पुलिस इस मामले में धर्मवीर, सुरजीत के साथ ही अन्य आरोपियों की चिह्नित करने में जुटी है।

अवैतनिक चौकीदारी करता था पीआरडी जवान
रुद्रपुर। पीआरडी जवान अवधेश कुमार अवैतनिक रूप से रात्रि चौकीदारी करता था। उसकी ड्यूटी विकास भवन में थी। वह दिन में विकास भवन में ड्यूटी करता था और रात में बिना वेतन के आबकारी कार्यालय में पहरेदारी करता था। दिन में विकास भवन और रात्र में बिना वेतन के आबकारी कार्यालय में ड्यूटी करना गले से नहीं उतर रहा है। बिना वेतन के कार्यालय में उसकी तैनाती पर भी सवाल उठ रहे हैं। एक पीआरडी जवान एक ही कार्यालय में ड्यूटी दे सकता है।

कोट-आबकारी सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने जेल गए सहायक आबकारी आयुक्त को निलंबित कर दिया है। इस मामले की विभागीय जांच ज्वाइंट कमिश्नर केके कांडपाल कर रहे हैं। अवैतनिक रूप से तैनात पीआरडी जवान अवधेश कुमार को हटा दिया गया है।
- अशोक मिश्रा,जिला आबकारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed