{"_id":"57dc3d8e4f1c1b447fd48071","slug":"deprive-the-consumer-of-the-supply-feeder-ckrpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरपुर फीडर के उपभोक्ता आपूर्ति से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरपुर फीडर के उपभोक्ता आपूर्ति से वंचित
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन के चकरपुर फीडर के उपभोक्ता इन दिनों अघोषित कटौती से परेशान हैं। उपभोक्ताओं की मानें तो उन्हें पिछले 24 घंटों में बमुश्किल छह घंटे ही आपूर्ति मिली है। पूछताछ पर उपभोक्ताओं को कर्मचारी लाहियाहेड पॉवर हाउस में गड़बड़ी बताते हैं।
चकरपुर फीडर से पिछले चौबीस घंटों में चकरपुर, नदन्ना, कुटरी, नौगवांनाथ, छिनकी, गाजोपट्टी आदि लगभग दर्जन भर ग्राम सभाओं के उपभोक्ताओं को 15 सितंबर से छह घंटे सप्लाई मिली है। उपभोक्ता बताते हैं कि 15 सितंबर को दिनभर आपूर्ति ठप्प रही। सांय चार बजे आपूर्ति मिली जो एक घंटे बाद फिर गुल हो गयी।
रातभर बिजली के लिए उपभोक्ता इधर-उधर फोन खटखटाते रहे लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। 16 सितंबर शुक्रवार को सुबह दस बजे सप्लाई मिली जो सांय चार फिर गुल हो गयी। उपभोक्ताओं ने बताया कि फोन से संपर्क होने पर विभागीय कर्मचारी इसके पीछे की वजह लोहियाहेड पॉवर हाउस में तकनीकी खराबी को बताते हैं।
विज्ञापन
एसडीओ हाइडिल अंबिका यादव ने कहा कि खटीमा-चकरपुर फीडर पर तकनीकी खराबी के कारण उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल पाई है। अवर अभियंता पवन कहा कि गड़बड़ी को अब ठीक कर लिया गया है।