फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dental facility to start soon at CHC Shaktifarm.

Udham Singh Nagar News: सीएचसी शक्तिफार्म में जल्द शुरू होगी डेंटल सुविधा

Tue, 22 Sep 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 22 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dental facility to start soon at CHC Shaktifarm.
सितारगंज। सीएचसी शक्तिफार्म में जल्द ही डेंटल उपचार की सुविधा शुरू होने जा रही है। अस्पताल में डेंटल से संबंधित आवश्यक मशीनें और उपकरण पहुंच चुके हैं। तकनीकी प्रक्रिया पूरी होते ही मरीजों को दांतों की जांच और उपचार की सुविधा शुरू हो जाएगी। मरीजों को सितारगंज या निजी क्लीनिकों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

सीएचसी में डेंटल सेवा शुरू होने से मरीजों को दांतों के एक्स-रे, जांच और मसूड़ों से संबंधित बीमारियों का बेहतर तरीके से इलाज होगा। सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि इन दिनों मशीनों को स्थापित कराया जा रहा है। सीएचसी में डेंटल सुविधा शुरू कराने के पीछे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की भूमिका अहम रही है। अस्पताल के उच्चीकरण के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सीएमओ को अस्पताल में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इनसेट
डेंटल सर्जन की पहले ही हो चुकी है तैनाती
सितारगंज। सीएचसी के उच्चीकरण के बाद यहां स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का काम तेजी से आगे बढ़ा है। अस्पताल में डेंटल सर्जन डॉ. महिमा रावत की तैनाती भी की जा चुकी है। मशीनें लगते ही मरीजों को उनकी सेवाएं मिलने लगेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed