फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dense fog causes death, two youths die in accidents

Udham Singh Nagar News: घना कोहरा बना काल, हादसों में दो युवकों की मौत

Sun, 28 Jan 2024 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 28 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dense fog causes death, two youths die in accidents
बाजपुर। बीते कई दिनों से घने कोहरे ने जहां जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं अब कोहरा जीवन पर भी भारी पड़ने लगा है। घने कोहरे के चलते हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गईं। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर स्थित रोडवेज स्टेशन के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली आ रही थी। तभी घने कोहरे के चलते कार ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। सूचना पर पुलिस ने कार सवार पांच लोगों को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने संदीप (28) को मृत घोषित कर दिया। वहीं शीशपाल (29) निवासी महुआडाबरा जसपुर, संजय उर्फ काले (42), कपिल (29), सुमति शर्मा (33) निवासी काशीपुर का प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहनों को हटा कर यातायात सुचारू कराया। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रॉली छोड़ कर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को कुचला
बाजपुर। बृहस्पतिवार की रात गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी हीरा (29) पैदल जा रहा था। शहीद भगत सिंह चौक के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। डायल 112 पर मिली सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल हीरा को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed