फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dengue Day in Usnagar

Udham Singh Nagar News: जिले में डेंगू को महामारी का रूप लेने से रोका

Wed, 17 May 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 17 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dengue Day in Usnagar
रुद्रपुर। विश्व डेंगू दिवस पर मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में डेंगू से बचाव को लेकर चर्चा हुई। आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू की रोकथाम को लेकर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि डेंगू रोग राज्य में एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में परिलक्षित हो रहा है। जिले में पिछले कुछ सालों में स्वास्थ्य विभाग की टीम के अथक प्रयासों से डेंगू को महामारी का रूप से लेने से रोका जा सका। वर्ष 2019 में जिले में 1284 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद यह आंकड़ा कम होता जा रहा है। डेंगू का संक्रमण जुलाई से नवंबर तक रहता है। उन्होंने कहा कि 15 जून तक डेंगू रोकथाम माह मनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम से भी सहयोग लिया जाएगा। वहां पर एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. राजेश आर्या, मनोज आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिले में पिछले आठ सालों में मिले डेंगू के मरीज

वर्ष -- डेंगू मरीज

2015 --14
2016--59
2017--50
2018--73
2019--1284
2020-- शून्य
2021--20
2022-144
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed