{"_id":"a347250c992ff405dc3eee1c4b3e693b","slug":"demonstration-march-against-the-town-councilor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद के खिलाफ शहर में जुलूस प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद के खिलाफ शहर में जुलूस प्रदर्शन
ब्यूूराे, अमर उजाला, गदरपुर।
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सभासद की शिकायत पर वार्ड 9 के सभासद द्वारा नदी के किनारे आवास बनाये जाने की जांच के लिए पहुंची राजस्व विभाग की टीम से भड़के दर्जनों वार्डवासियों ने महिला सभासद के खिलाफ नगर में विरोध जुलूस निकाला। लोगों ने पालिकाध्यक्ष एवं वरिष्ठ लिपिक को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें महिला सभासद पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। वार्डवासियों ने महिला सभासद का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
वार्ड 8 की महिला सभासद अरमाना बेगम ने डीएम के पास शिकायत दर्ज कराकर वार्ड 9 में ठंडी नदी के किनारे आवास बनाकर रहे रहे सभासद ब्रिजेश कुमार बिल्लन की भूमि की जांच की मांग की थी। डीएम के आदेश पर लेखपाल रमेश सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची थी, जिसका वार्डवासियों ने विरोध किया और टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह तमाम वार्डवासियों ने उत्पीडन का आरोप लगाते हुए नगर में जुलूस निकाला। जुलूस मुख्य मार्ग से होते हुए पालिका कार्यालय पहुंचा जहां वार्डवासियों ने अरमाना बेगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी एवं वरिष्ठ लिपिक कृपाली सिंह को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। बाद में सभासद का पुतला फूंककर रोष जताया। पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी ने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी आवास को टूटने नहीं दिया जाएगा। वार्डवासियों ने तहसीलदार खेमसिंह बिष्ट को भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इस दौरान सभासद ब्रजेश कुमार बिल्लन, राकेश भुड्डी, पंकज सेतिया, संजीव नागपाल, डा. सोनू विश्वास, पारस धवन, हरद्वारी लाल, पूर्व सभासद भगवानदास, डा. गोपाल श्रीवास्तव, मनोज मलकानी, नूर अहमद, गोपाल सक्सेना, बबीता चन्द्रा, आशा दिवाकर, शकुन्तला सहित तमाम वार्डवासी मौजूद थे।