फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demonstration against power cut and bill hike

बिजली कटौती और बिल बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against power cut and bill hike
सितारगंज। अंधड़ के चार दिन बीतने के बाद भी बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं होने से लोग परेशान हैं। चिलचिलाती गर्मी में बिजली नहीं आने से लोगों के समक्ष पानी का संकट भी बड़ी समस्या बना हुआ है। इससे नगरवासियों में रोष है।
विज्ञापन

व्यवस्था में सुधार की मांग के लिए आम आदमी पार्टी के नेता अजय जायसवाल ने लोगों के साथ यूपीसीएल दफ्तर पर प्रदर्शन किया। साथ ही लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली के बिल में बढ़ोतरी हो रही है। एसडीओ ने कहा कि अंधड़ के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी लेकिन अब व्यवस्था में सुधार हो चुका है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को अंधड़ की वजह से क्षेत्र में करीब 200 बिजली के पोल टूटकर गिर गए थे। 12 ट्रांसफार्मर उखड़कर सड़क पर गिरने से फुंक गए थे। तब से संबंधित क्षेत्रों में बिजली गुल है। यूपीसीएल ने शनिवार देर रात तक नगर के कुछ हिस्सों में आपूर्ति बहाल कर दी थी लेकिन सिडकुल मार्ग, बरा क्षेत्र में अधिक नुकसान की वजह से आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार तक इस्लामनगर का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहा। बरा क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। 22 अस्थायी श्रमिकों को बिजली आपूर्ति सुचारु करने में लगाया गया था और कर्मियों ने अंधड़ से विभागीय क्षति का भी आकलन किया।
इधर, आप के नेता एवं पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन अजय जायसवाल के नेतृत्व में लोगों ने यूपीसीएल दफ्तर पर बिजली आपूर्ति सुचारु करने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जायसवाल ने कहा कि लॉकडाउन में बंद रहीं छोटी दुकानों के बिजली बिल माफ किए जाएं। बिल में हो रही बढ़ोतरी को कम किया जाए और तत्काल विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाए।
एसडीओ एसडीओ संजय कुमार चौहान ने बताया कि क्षेत्र में खराब लाइनों को दुरुस्त कर लिया गया है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। वहां युवा मोर्चा अध्यक्ष तौसीफ खान, धीमान सेन, दिनेश मंडल, सुजीत मंडल, जयंत सरकार, हर्ष सिंह, जयदेव राय, आकाश मल्लिक आदि थे।
अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गदरपुर। अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने ग्राम मजरा शीला स्थित पावर हाउस का घेराव कर प्रदर्शन दिया। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के जमकर नारेबाजी कर आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
मंगलवार को प्रधान संघ के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में ग्राम कनकटा एवं सरोवर नगर के तमाम ग्रामीण ग्राम मजरा शीला स्थित पावर हाउस पहुंचे। पावर हाउस में अधिकारियों के नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। उन्होंने मंगलवार तक विद्युत कटौती बंद नहीं होने पर धरने पर बैठने का एलान किया। वहां प्रमोद कुमार कंबोज, गुरमीत सिंह, निशान सिंह, साहब सिंह, गगनदीप सिंह, मिन्टू विर्क, जोगिंदर सिंह, हरविंदर सिंह आदि थे। (संवाद)
काशीपुर से जसपुर तक उठी अघोषित बिजली कटौती रोकने की मांग
काशीपुर/जसपुर। एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ ऊर्जा निगम की ओर से की जा रही अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। रोजाना हो रही बिजली कटौती से लोग घरों में परेशान हो रहे हैं। कहीं ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली का संकट है लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारी हर समस्या पर आंख बंद किए बैठे हैं।
मंगलवार को काशीपुर में आप कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुकेश चावला के नेतृत्व में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि बिजली कटौती से किसानों को धान रोपाई करने में देरी हो रही है और व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। कम वोल्टेज से बिजली के उपकरण नहीं चल रहे हैं।
लाइनों में फेज बदले जाने से बिजली के उपकरण भी फुंक रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली की समस्या दूर नहीं की तो आप सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। एई अनिल वर्मा ने कहा कि बिजली की लाइनों की जांच कराई जा रही है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर भी कार्रवाई की जा रही है। वहां महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, आकाश मोहन सिंघल, मनोज कुमार, कपिल कुमार, विपिन चौधर आदि थे।
जसपुर में भी अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज की समस्या रोकने और कल्याणपुर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने डीजीएम ऊर्जा निगम को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता अजीत यादव का सौंपा। सदस्यों ने कहा कि पूर्व में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर कुछ गांव अमृतपुर पट्टी में लगे ट्रांसफार्मर से जोड़े गए थे लेकिन अब यहां केबल खराब होने से सप्लाई बंद है।
मांग की है कि कलियावाला, कल्याणपुर, गड़ीहुसैन, टांडा प्रभापुर, नया टांडा गांवों की बिजली लाइन को अमृतपुर में खाली पड़े ट्रांसफार्मर से जोड़ा जाए जिससे किसानों की लो वोल्टेज की समस्या दूर हो सके। वर्तमान में ये गांव पतरामपुर बिजली घर से जुड़े हैं। धान की रोपाई का समय है और लो वोल्टेज के कारण किसानों के ट्यूबवेल की मोटर नहीं चल रही है।
कहा कि कल्याणपुर गांव के पश्चिम में एक नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। वर्तमान में लगे ट्रांसफार्मर पर 50 घरों के और 50 ट्यूबवेल के कनेक्शन हैं जिस कारण ट्यूबवेल नहीं चल रहे हैं। कल्याणपुर गांव की पुलिया के पास भी नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए जिससे किसानों की समस्याएं दूर हो सकें। वहां भाकियू जिला अध्यक्ष प्रेम सहोता, शीतल सिंह बढ़वाल, दीदार सिंह, मुख्त्यार सिंह, बलदेव सिंह सहोता, मलकीत सिंह, जगविंदर सिंह, जसकरन सिंह आदि थे।
एसी का लोड अधिक होने से कट रही लाइन
काशीपुर। गर्मी से निजात पाने के लिए घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में एसी संचालित किए जा रहे हैं जिससे बिजली की लाइनों पर लोड अधिक पड़ रहा है। ऊर्जा निगम काशीपुर के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि अधिक लोड से बिजली की लाइन में ट्रिप डाउन होता है।

इसके बाद जब बिजली आती है तो लोग तत्काल एसी चालू कर देते हैं जिससे फिर ट्रिप डाउन हो जाता है जिससे बिजली कट जाती है। लोगों को कम और सही तरीके से एसी का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed