फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demolition of all the villagers Danpur station

दानपुर सब स्टेशन पर ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

Tue, 01 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Tue, 01 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 बिजली गुल होने से भड़के दानपुर के ग्रामीणों ने विद्युत सब स्टेशन में जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी काट दी। विरोध करने पर सब स्टेशन पर तैनात कर्मियों से अभद्रता भी की गई। मामले की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान दानपुर समेत तीन को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


 पुलिस के मुताबिक बीते दिनों दानपुर गांव में किसी कारणवश बिजली गुल हो गई थी। इससे भड़के ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर पहुंचकर हंगामा काटा और कर्मचारियों से अभद्रता की। इस मामले में दानपुर स्थित 33/11केवी सब स्टेशन में तैनात कर्मचारी अजय ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती रात वह सहकर्मियों धरम सिंह, भीम किशोर पाल, देव सिंह, भरत, वीर सिंह आदि के साथ ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच ग्राम दानपुर के प्रधान जगदीश आर्य, रवि लाला और बिट्ू मामू आदि के साथ सब स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने उससे गालीगलौज करते हुए अभद्रता की। यही नहीं सब स्टेशन में घुसकर अन्य क्षेत्रों को जाने वाली विद्युत सप्लाई भी ठप कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए तोड़फोड़ की। मामले की तहरीर पर पुलिस ने धारा 332, 353, 504, 506 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed