{"_id":"67b8ce58f782fe01ab0c95e7","slug":"demanded-accommodation-through-symbolic-protest-in-vikas-bhavan-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-121172-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विकास भवन में सांकेतिक विरोध कर मांगा आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विकास भवन में सांकेतिक विरोध कर मांगा आवास
Sat, 22 Feb 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। गदरपुर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरीराई ग्राम पंचायत में दशकों से रह रहे परिवारों को आज तक आवासीय योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। शुक्रवार को ग्रामीण विकास भवन पहुंचे और सांकेतिक प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की मांग की। उन्होंने सीडीओ मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को विकास भवन में प्रेमवती के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सीडीओ को अपनी समस्याएं बताई। पूर्व जिपं सदस्य राजेश बजाज ने बताया कि वे कई दशक से यहां बसे हुए हैं। जिस भूमि पर वे बसे हैं, वह मूल व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। ऐसे में गरीब लोगों को रजिस्ट्री करा पाना संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि गरीबों को सर्वे में नाम दर्ज कराते हुए आवास का लाभ दिया जाए। सीडीओ ने कहा कि इस मामले में एसडीएम को निर्देशित कर दिया गया है। इस दौरान सुरंजन सरदार, अमृत विश्वास, रंजीत तरफदार, मल्लिका मंडल, ज्योति मंडल, सावित्री, सुनीता सरकार आदि मौजूद रहे।